जौनपुर में बाबासाहब अंबेडकर जयंती कल भव्य रूप से मनाएगी सपा


जौनपुर : B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती जनपद में मंगलवार को भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर पर Samajwadi Party द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष Rakesh Maurya ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाबासाहब के आदर्शों पर चलने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसी क्रम में जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टरवार अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे अंबेडकर तिराहा, जिलाधिकारी आवास के निकट स्थित अंबेडकर पार्क में बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद जिला कार्यालय पर जयंती समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित होगी।
नगर मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
इस संबंध में जानकारी जिला महासचिव Arif Habib द्वारा दी गई। बैठक में दीपचंद राम एडवोकेट, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ. जितेंद्र यादव, रामकेश बिंद, वीरेंद्र यादव, कमाल आज़मी एवं रविन्द्र मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights