कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद में पैदल गश्त व चेकिंग


जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान एवं पैदल गश्त की गई।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights