विवा ब्यूटी पार्लर का भव्य लकी ड्रा संपन्न प्रथम पुरस्कार त्रिवेणी अलमारी अरीजा बानो को, द्वितीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन अलीशा को मिला पार्लर सेवाएं लेने वाली महिलाओं में दिखी खुशी की लहर


जौनपुर: शहर के सुतहट्टी चौराहा स्थित बैंकर्स प्लाजा में संचालित विवा ब्यूटी पार्लर द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आयोजित भव्य लकी ड्रा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सुंदरकांड पाठ के उपरांत पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजना सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, भगवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ) तथा विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता (अध्यक्ष, सखी वेलफेयर फाउंडेशन) और सरला माहेश्वरी (अध्यक्ष, जेसीआई चेतना) उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत शकुंतला बैंकर, रेनू बैंकर एवं शिल्पा बैंकर द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
कार्यक्रम में ₹1000 से अधिक के पार्लर कार्य पर निकाले गए लकी ड्रा में:
प्रथम पुरस्कार (त्रिवेणी अलमारी) – अरीजा बानो (बलुआ घाट)
द्वितीय पुरस्कार (वॉशिंग मशीन) – अलीशा (गल्ला मंडी)
तृतीय पुरस्कार (कूलर) – हेमलता (सदर हॉस्पिटल), मासूमा किन्नर एवं पार्वती
चतुर्थ पुरस्कार – 4 विजेताओं को मिक्सी
पंचम पुरस्कार – 15 विजेताओं को आयरन प्रेस
₹1000 से कम की श्रेणी में:
प्रथम पुरस्कार ₹3000
द्वितीय पुरस्कार (2 विजेता) – ₹2000-₹2000
तृतीय पुरस्कार (3 विजेता) – ₹1000-₹1000
चतुर्थ पुरस्कार – ₹500 के लिए 10 विजेता
₹100 से कम के पार्लर कार्य पर 20 विजेताओं को ₹200 के फ्री सर्विस कूपन प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्राहकों के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। वहीं प्रीति गुप्ता ने कहा कि अब उन्हें पार्लर सेवाओं के लिए वाराणसी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, क्योंकि विवा पार्लर बेहतर सेवा और अपनापन प्रदान करता है।
सरला माहेश्वरी ने भी पार्लर की आधुनिक सुविधाओं और किफायती सेवाओं की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन पार्लर के एमडी अरविंद कुमार बैंकर ने किया। अंत में विजयलक्ष्मी बैंकर ने सभी का स्वागत एवं शकुंतला बैंकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights