जश्न के बीच ‘जंग’! शोभायात्रा में भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो वायरल


फतेहपुर। बिंदकी बस स्टॉप क्षेत्र में बाबा साहब की शोभायात्रा के दौरान जश्न का माहौल उस वक्त तनाव में बदल गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही युवक आपस में भिड़ते रहे।
घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, डीजे पर नाचने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights