चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख


जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के साहोपट्टी गांव में मंगलवार को चूल्हे से निकली चिंगारी ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को राख में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, छोटे लाल पटेल के घर में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
इस अग्निकांड में घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया, वहीं एक स्प्लेंडर बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप, समरसेबल और चापाकल के पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, आग चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगी थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights