वेदांता पावर प्लांट में भीषण धमाका, 40 से ज्यादा मजदूर झुलसे

🔥
छत्तीसगढ़। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें 40 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
💥 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई। आग और गर्म भाप की चपेट में आकर कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए।
🚑 हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
⚠️ प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बॉयलर में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
📌 प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights