अतीक अहमद की मौत के 3 साल: 3000 करोड़ की संपत्ति कुर्क, परिवार बिखरा, खौफ का साया कायम


📍 प्रयागराज। माफिया से नेता बने अतीक अहमद की हत्या को आज तीन साल पूरे हो गए। इन तीन वर्षों में प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है, जबकि कई आलीशान मकानों और दफ्तरों को जमींदोज भी कर दिया गया।
कभी जिस अतीक अहमद का दबदबा पूरे इलाके में था, आज उसी के गढ़ चकिया में लोग उसके नाम पर बोलने से भी कतराते हैं। इलाके में अब पुलिस कार्रवाई का खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता है।
परिवार की बात करें तो अतीक के दो बेटे फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, भाई अशरफ अहमद की पत्नी जैनब और बहन आयशा नूरी फरार चल रही हैं। इन सभी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है।
लगातार हो रही कार्रवाई और सख्ती के चलते कभी रसूखदार रहा यह परिवार अब पूरी तरह बिखर चुका है। प्रशासन का कहना है कि माफिया के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights