अमरावती अश्लील वीडियो कांड में बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार


महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए अश्लील वीडियो कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अहमद, उजेर खान, शहद और तरबेज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 180 से ज्यादा स्कूल और कॉलेज की लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए। इसके बाद इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
सूत्रों के अनुसार, अब तक 350 से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा चुके हैं। मामले में यह भी सामने आया है कि पीड़ितों में कई लड़कियां नाबालिग हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
👉 Kfdnews.com के लिए विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights