पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी

लुधियाना। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह-सुबह उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। हालांकि, इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
छापेमारी की इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।