दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
सूचना के अनुसार, सुबह करीब 7:45 बजे आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर 17 फायर टेंडर भेजे गए।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की भी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।