जौनपुर में 40-50 लाख के आभूषण चोरी, ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम


जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा 8 अप्रैल को तब हुआ जब गृहस्वामी का परिवार वापस लौटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी अशोक उपाध्याय का कटघरा में भी निजी मकान है, जहां नीचे उनके परिजन और ऊपर किराएदार रहते हैं। अशोक उपाध्याय अपने पुत्र अजय उपाध्याय व अमित उपाध्याय के साथ रोजगार के सिलसिले में बंगलुरू में रहते हैं।
बताया गया कि बड़े पुत्र अजय की पत्नी पूनम उपाध्याय अपने बच्चों और सास आशा उपाध्याय के साथ जौनपुर स्थित मकान में रह रही थीं। आशा उपाध्याय के कैंसर के इलाज हेतु जनवरी में बंगलुरू जाने के बाद, पूनम उपाध्याय भी 2 फरवरी को घर में ताला बंद कर बेटी के साथ बंगलुरू चली गईं।
8 अप्रैल को जब पूनम उपाध्याय वापस लौटीं, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था और बेडरूम में रखी तीनों आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। आलमारियों में रखे सोने के आभूषण और कीमती साड़ियां गायब थीं।
घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अगले दिन गृहस्वामी अशोक उपाध्याय भी बंगलुरू से जौनपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 350 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें कुछ हीरे के गहने भी शामिल थे, चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है।
इस संबंध में सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights