बस्ती में फिल्मी ट्विस्ट: दरोगा की बारात से पहले प्रेमी पहुंचा, मंडप में रचाई शादी


बस्ती (उत्तर प्रदेश): जिले में एक शादी उस वक्त नाटकीय मोड़ पर पहुंच गई, जब दरोगा की शादी से ठीक पहले दुल्हन का प्रेमी फिल्मी अंदाज में सामने आ गया। पूरे घटनाक्रम ने दोनों परिवारों और आसपास के लोगों को हैरान कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिस युवती की शादी दरोगा से तय हुई थी, उसका पिछले करीब 5 वर्षों से एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्रेम संबंध था। हालांकि, परिजनों ने उसकी शादी दरोगा से तय कर दी थी और शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
सोमवार को दरोगा पक्ष बारात लेकर जाने की तैयारी में था, वहीं दुल्हन पक्ष ने भी मैरिज हॉल को पूरी तरह सजा लिया था। इसी बीच अचानक युवती का प्रेमी दरोगा के घर पहुंच गया।
प्रेमी ने दरोगा के पिता को दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे संबंधों की जानकारी दी और बारात न ले जाने की चेतावनी भी दी। इस खुलासे के बाद दरोगा और उसके परिवार ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया।
इसके बाद प्रेमी ने युवती के परिजनों से बातचीत की और उन्हें शादी के लिए मना लिया। अंततः उसी सजे हुए मंडप में प्रेमी और युवती ने सात फेरे लेकर शादी कर ली।
इस पूरी घटना की इलाके में जमकर चर्चा हो रही है और लोग इसे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights