जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र का किया निरीक्षण


जौनपुर: दिनांक 21-04-2026 को जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा डीएम रजा शिया इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बेहद आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका सही तरीके से पालन करें।
उन्होंने सभी गणनाकर्मियों से आह्वान किया कि वे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य की महत्ता को देखते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और कार्य के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर से समन्वय कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights