स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला कांस्टेबल घायल, चालक वाहन समेत फरार


जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सुमन सिंह (42 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय तिलोकीनाथ सिंह, सुबह स्कूटी से पुलिस लाइन में आयोजित मीटिंग में शामिल होने आई थीं। मीटिंग समाप्त होने के बाद वह अपने थाना खेतासराय वापस लौट रही थीं।
इसी दौरान गुरैनी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक व वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
👉 पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights