कानपुर में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; ₹3.91 करोड़ नकद बरामद


कानपुर। साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Kanpur Nagar Police ने ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब ₹3,91,50,000 (3 करोड़ 91 लाख 50 हजार) नकद, 6 मोबाइल फोन, 3 मुद्रा गणना मशीन, 1 करेंसी चेकिंग मशीन और घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन एप्लीकेशन और वेबसाइट के माध्यम से सट्टेबाजी की आईडी बनाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे। इसके साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से धनराशि एकत्र कर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।
👉 इस गिरोह का नेटवर्क काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था और बड़ी रकम का लेन-देन किया जा रहा था।
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त ने पूरी टीम को ₹50,000 के पुरस्कार देने की घोषणा की है।
🔎 पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
#UPPCracksCyberCrime #CyberSafeUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights