KFD NEWS | मुख्य समाचार 📅 शनिवार, 25 अप्रैल 2026 पेश हैं आज के प्रमुख समाचार—


🔴 राजधानी दिल्ली से बड़ी राजनीतिक हलचल—
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार वे जल्द ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि AAP के कई बड़े चेहरे और सात सांसद भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
🔴 पंजाब और दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज—
दो-तिहाई सांसदों के बाद अब AAP के करीब 50 विधायकों के भी टूटने की आशंका जताई जा रही है।
कांग्रेस ने इस पर अलर्ट जारी किया है।
🔴 मध्यप्रदेश से चौंकाने वाली खबर—
एक सरकारी अस्पताल की लापरवाही सामने आई है, जहां जिंदा मरीज को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
🔴 अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर बड़ी खबर—
यूक्रेन-रूस युद्ध में रूसी सेना के लिए लड़ते हुए 10 भारतीयों की मौत हो गई है।
केंद्र सरकार ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है।
🔴 मौसम विभाग की चेतावनी—
अल नीनो के असर से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले चार दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है।
🔴 कारोबार जगत से खबर—
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के CMD शिवरतन अग्रवाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
5 क्विंटल चंदन की लकड़ी की चिता बनाई गई।
🔴 न्यायपालिका से अहम फैसला—
भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने 7 महीने की प्रेग्नेंट नाबालिग को गर्भपात की अनुमति दी।
कोर्ट ने कहा— यह महिला की इच्छा का सवाल है, उसे मजबूर नहीं किया जा सकता।
🔴 आस्था और भक्ति—
सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में रिकॉर्ड चढ़ावा आया—
करीब 41.67 करोड़ रुपये, साथ ही सोना और चांदी का भारी दान।
🔴 पश्चिम बंगाल से चुनावी सरगर्मी—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की और TMC पर जमकर निशाना साधा।
वहीं अमित शाह ने कहा— अगला मुख्यमंत्री बंगाल का ही होगा, लेकिन ‘दीदी का भतीजा’ नहीं।
🔴 बिहार से बड़ी आर्थिक घोषणा—
राज्य में नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।
🔴 अंतरराष्ट्रीय कूटनीति—
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की कोशिशें तेज हो गई हैं।
उधर इस्लामाबाद में अहम बैठकों का दौर जारी है।
🔴 शेयर बाजार अपडेट—
शांति वार्ता में अनिश्चितता के चलते बाजार में गिरावट देखी गई, खासकर आईटी सेक्टर में लगातार बिकवाली जारी है।
🔴 खेल जगत—
IPL मुकाबले में RCB ने गुजरात को 5 विकेट से हराया।
विराट कोहली और पडिक्कल की शानदार पारियों के साथ सुदर्शन के शतक पर जीत भारी पड़ी।
👉 यही थे आज के मुख्य समाचार।
आप बने रहिए KFD NEWS के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights