‘मुस्लिम सलीम’ से ‘सलीम वास्तिक’ तक: 30 साल पुरा मामला, फरारी के बाद फिर गिरफ्तारी — पूरा घटनाक्रम

दिल्ली के एक पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरा घटनाक्रम फिर चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं “सलीम” से “सलीम वास्तिक” बनने तक की पूरी कहानी—
● 20 जनवरी 1995 को दिल्ली में एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया गया।
● फिरौती न मिलने पर अपहृत बच्चे की हत्या कर दी गई।
● मामले की सुनवाई के बाद 1997 में अदालत ने आरोपी सलीम को उम्रकैद की सजा सुनाई।
● वर्ष 2000 में सलीम पैरोल पर जेल से बाहर आया, लेकिन इसके बाद फरार हो गया।
● फरारी के दौरान वह गाजियाबाद में आकर बस गया और पहचान छिपाकर रहने लगा।
● शुरुआती दौर में उसने कंस्ट्रक्शन का काम किया, बाद में मौलवी के रूप में गतिविधियां शुरू कीं।
● करीब 7 साल पहले उसने अपना नाम बदलकर “सलीम वास्तिक” रख लिया और नई पहचान के साथ सक्रिय हो गया।
● “Salim Vastik 007” नाम से YouTube चैनल बनाकर सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर वीडियो डालने लगा, जिससे उसकी नई पहचान बनी।
● हाल ही में गाजियाबाद में उस पर हुए हमले के बाद वह अचानक चर्चा में आया।
● इसी दौरान दिल्ली पुलिस को उसके पुराने आपराधिक मामले की जानकारी दोबारा मिली और जांच में उसकी पहचान की पुष्टि हुई।
● पुलिस उसके स्वास्थ्य में सुधार का इंतजार कर रही थी।
● इसके बाद दिल्ली पुलिस गाजियाबाद पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
● अब आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।