मेयर की टिप्पणी पर सियासत गरम, सवाल पर अखिलेश यादव नाराज

लखनऊ। मेयर सुषमा खर्कवाल की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मां को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
इसी मुद्दे पर आज मीडिया से बातचीत के दौरान एक महिला पत्रकार के सवाल पर अखिलेश यादव नाराज नजर आए और उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
हालांकि, पूरे विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी जारी है और सियासी घमासान तेज होता जा रहा है।