एक लाख की घूस लेते CWC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार हजारीबाग (झारखंड):
झारखंड के हजारीबाग जिले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के मैनेजर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मैनेजर ने शिकायतकर्ता से काम जारी रखने की अनुमति देने के बदले 1 लाख रुपये की अवैध मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया।
मामले की आगे जांच जारी है।