“केराकत विधानसभा के डोभी ब्लॉक में निषाद समाज की एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला…”

oplus_2097152
oplus_2097152


केराकत विधानसभा क्षेत्र के डोभी ब्लॉक में निषाद परिवार की ओर से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर आयोजित जनसभा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल जोश और उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के लोगों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से लाद दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि निषाद समाज अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुका है और संगठित होकर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और विकास के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights