स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, कई जिलों में बढ़ा विरोध


फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के विरोध ने अब उग्र रूप ले लिया है। फिरोजाबाद में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमितता और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कई स्थानों पर लोगों ने आक्रोश में आकर स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंकने तक की घटनाएं सामने आई हैं।
यह विरोध केवल फिरोजाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, हमीरपुर, बांदा और हापुड़ समेत कई जिलों में लोग सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जता चुके हैं।
लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन के सामने स्थिति को संभालना चुनौती बनता जा रहा है। वहीं, बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता लाने और सही बिलिंग सुनिश्चित करने के लिए लगाए जा रहे हैं।
फिलहाल, प्रदेश के कई हिस्सों में स्मार्ट मीटर को लेकर असंतोष बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights