पहाड़ों के बीच अब वंदे भारत का सफर, जम्मू-श्रीनगर रेल सेवा शुरू

जम्मू तवी/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इस ट्रेन को रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw, केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh, मुख्यमंत्री Omar Abdullah और उपराज्यपाल Manoj Sinha ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
करीब 267 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चलने वाली यह आधुनिक ट्रेन 20 कोचों से सुसज्जित है। ट्रेन की औसत गति 55 से 57 किमी प्रति घंटा रहेगी और यह दूरी करीब 4 घंटे 50 मिनट में पूरी करेगी, जिससे यात्रियों का समय काफी बचेगा।
यात्रियों के लिए चेयर कार का अनुमानित किराया 907 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1517 रुपये तय किया गया है। आम लोग 2 मई से इस शानदार सफर का आनंद ले सकेंगे।
इस सेवा के शुरू होने से घाटी और जम्मू के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।