सुबह की बड़ी खबरें | 01 मई 2026 | शुक्रवार 🌼 विशेष अवसर: महाराष्ट्र दिवस | मजदूर दिवस | बुद्ध पूर्णिमा ==============================

🔶 1 टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बढ़त का दावा, असम-तमिलनाडु में सरकार की वापसी के संकेत, केरल में कड़ा मुकाबला
🔶 2 रिकॉर्ड मतदान के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान—“मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं, 226 सीटें जीतेंगे”
🔶 3 ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल्स को बताया साजिश, कहा—“टीवी पर जो दिखाया जा रहा है, वह बीजेपी दफ्तर से जारी”
🔶 4 टीएमसी ने स्ट्रांग रूम का वीडियो जारी कर मतपेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, ममता बनर्जी भवानीपुर पहुंचीं
🔶 5 चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज, कहा—स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित, प्रक्रिया पारदर्शी
🔶 6 दिल्ली में आज से डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू, RWA को दी गई अहम जिम्मेदारी; हर वार्ड में स्व-गणना कैंप
🔶 7 आर्थिक सुधारों का असर—FDI 90 अरब डॉलर के पार पहुंचने की उम्मीद, विदेशी निवेशकों का भरोसा मजबूत
🔶 8 कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा, दिल्ली में कीमत 3071.50 रुपये; घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
🔶 9 मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा—नर्मदा के बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 शव मिले, 15+ लापता, 18 लोगों को बचाया गया
🔶 10 राजस्थान BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सचिन पायलट की तारीफ की, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
🔶 11 महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य, गैर-मराठी चालकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
🔶 12 ईरान का बयान—होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों पर रोक नहीं; 10 हजार भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता
🔶 13 डोनाल्ड ट्रंप का दावा—ईरान समझौते के लिए तैयार, सैन्य अभियान को ‘जंग’ मानने से किया इनकार
🔶 14 IPL 2026: गुजरात टाइटंस की जीत, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया; शुभमन गिल ने 43 रन, अरशद को 3 विकेट
==============================
📌 Kfdnews.com | खबर वही जो असर करे