लखनऊ से दुखद खबर…

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर इन्क्लेव (कुर्सी रोड) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। महमूदाबाद (सीतापुर) निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टेबाजी के दौरान लाखों रुपये का नुकसान होने से वह मानसिक तनाव में थे। घटना से पहले उन्होंने अपनी पत्नी शिवानी को फोन कर अपनी परेशानी बताई और देर रात यह कदम उठा लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सट्टेबाजी से जुड़े एंगल की भी पड़ताल की जा रही है।
⚠️ महत्वपूर्ण संदेश:
अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, कर्ज या किसी परेशानी से जूझ रहा है, तो उसे अकेला न छोड़ें। समय पर बात करना और मदद लेना बेहद जरूरी है। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन या नजदीकी सहायता केंद्र से संपर्क जरूर करें।