बीमा क्षेत्र में 100% FDI को मंजूरी, LIC में सीमा 20% बरकरार


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बीमा क्षेत्र में बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए स्वचालित मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के तहत अब निजी बीमा कंपनियों में विदेशी निवेशक पूरी हिस्सेदारी ले सकेंगे।
हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम में विदेशी निवेश की सीमा 20 प्रतिशत ही निर्धारित रखी गई है।
सरकार के इस कदम को बीमा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन देने और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इससे बीमा कंपनियों को पूंजी जुटाने में आसानी होगी और नए निवेशकों के आने से बाजार का विस्तार होगा।
वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सीमित FDI का उद्देश्य नियंत्रण बनाए रखना और नीति-निर्माण में स्थिरता सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights