कुल्लू: आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा, चार अध्यापिकाओं की मौत

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के चलते एक बोलेरो गाड़ी पर अचानक चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे वाहन में सवार चार स्कूल अध्यापिकाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी अध्यापिकाएं किसी कार्य से जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पेड़ गिरने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और शवों को बाहर निकाला।
प्रशासन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।