सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें रविवार, 03 मई 2026 =================================


नई दिल्ली/कोलकाता। भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है, जबकि मतगणना 24 मई को होगी।
कोलकाता। राज्य के 15 बूथों पर दोबारा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जहां लगभग 87% मतदान दर्ज किया गया। साउथ 24 परगना में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है।
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस 200 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने काउंटिंग एजेंटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली। मोहन भागवत ने कहा कि देश की आत्मा आदिवासियों ने सुरक्षित रखी है। उन्होंने सेवा को उपकार नहीं बल्कि धर्म बताया।
नई दिल्ली। वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि वर्तमान विश्व संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है और भारत एक स्थिर शक्ति के रूप में उभर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights