लखनऊ : 2 दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले, देर रात चली तबादला एक्सप्रेस


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 2 दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए, जिससे शासन-प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।
जारी सूची के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस क्रम में
संतोष कुमार वैश्य को नगर आयुक्त, आगरा बनाया गया है।
अंकुर कौशिक को उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रफुल्ल कुमार शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
अवनीश सक्सेना को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग बनाया गया है।
इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी तबादले संभव हैं, जिससे अधिकारियों में हलचल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights