बंगाल में CM योगी का ‘मैजिक’, जहां किया प्रचार वहां BJP का स्ट्राइक रेट जबरदस्त

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का प्रभाव साफ तौर पर नजर आता दिख रहा है। जिन सीटों पर सीएम योगी ने चुनाव प्रचार किया, वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शानदार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
ताजा रुझानों के मुताबिक, सीएम योगी ने जिन 22 विधानसभा सीटों पर जनसभाएं और रोड शो किए थे, उनमें से 18 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 3 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और 1 सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
सीएम योगी ने सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको, चकदहा, उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा, धानेखाली और राजारहाट गोपालपुर सहित कई अहम सीटों पर प्रचार किया था। इसके अलावा बांकुडा, कल्याणी और दमदम में उन्होंने भव्य रोड शो कर पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया।
चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने हुगली जिले के प्रसिद्ध Taraknath Temple में दर्शन-पूजन भी किया, जिसे भाजपा ने सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव के रूप में प्रस्तुत किया।
इन सीटों पर BJP आगे:
सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, माथाभांगा, धुपगुड़ी, बांकुडा, पिंगला, जॉयपुर, जोरासांको, चकदहा, नबद्वीप, कटवा, बागदा, कल्याणी, दमदम, राजारहाट गोपालपुर।
इन सीटों पर TMC आगे:
धानेखाली, बोलपुर, गारबेटा।
कांग्रेस को बढ़त:
उदयनारायणपुर।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि ये रुझान अंतिम नतीजों में तब्दील होते हैं, तो Bharatiya Janata Party के लिए यह बड़ी रणनीतिक जीत होगी और राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।