जलती चिता से हड्डियां चुराने वाला ‘आशिक’ गिरफ्तार, तंत्र के खेल का खुलासा


📍 हापुड़
हापुड़ जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लोधीपुर श्मशान घाट से जलती चिता के अवशेष चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
🚨 गिरफ्तार आरोपियों में तांत्रिक अवधेश शर्मा, अमन त्यागी और अयान शामिल हैं।
👉 घटना तीन दिन पहले की है, जब एक बीमार छात्र के अंतिम संस्कार के बाद आरोपी मोपेड से श्मशान घाट पहुंचे और तांत्रिक क्रिया के लिए जलती चिता से हड्डियां और अन्य अवशेष बटोरकर ले गए।
📹 पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।
💔 पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—आरोपी अमन त्यागी एकतरफा प्रेम में पागल था और अपनी प्रेमिका व उसके परिवार को वश में करने के लिए तांत्रिक के झांसे में आ गया। तांत्रिक ने उसे ‘अचूक वशीकरण’ के लिए श्मशान से अवशेष लाने की सलाह दी थी।
⚖️ पुलिस का कहना है कि इस तरह की अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights