……….देश राज्यों से बड़ी खबरें………..

.
👇
1 वियतनाम के राष्ट्रपति To Lam और प्रधानमंत्री Narendra Modi के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच 13 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष भारत से भेजे गए पवित्र बौद्ध अवशेषों के दर्शन वियतनाम में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने किए। भारत और वियतनाम मिलकर चंपा सभ्यता की पांडुलिपियों को डिजिटल रूप से संरक्षित करेंगे।
3 पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लाम का भारत दौरा यह दर्शाता है कि वियतनाम भारत के साथ संबंधों को कितनी प्राथमिकता देता है। प्रतिनिधिमंडल में कई बड़े कारोबारी भी शामिल रहे।
4 पश्चिम बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा हटाई गई। वहीं तमिलनाडु में विजय ने कांग्रेस समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया।
5 बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, कई जगह मूर्तियां तोड़ी गईं, पार्टी कार्यालयों में आगजनी हुई और दो कार्यकर्ताओं की मौत की खबर है। संदेशखाली में CRPF जवान भी घायल हुए।
6 बंगाल हिंसा मामले में पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है।
7 भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने कहा कि सरकार गठन से पहले ही उपद्रवियों पर सख्ती की जाएगी और विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
8 तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा विजय को समर्थन देने पर DMK ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने इसे “पीठ में छुरा घोंपने जैसा” बताया।
9 कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।
10 पंजाब के जालंधर और अमृतसर में BSF मुख्यालय के बाहर देर रात जोरदार धमाके हुए। मामले की जांच के लिए NIA की टीम पंजाब पहुंच रही है।
11 पंजाब में आर्मी कैंप और BSF मुख्यालय के बाहर IED ब्लास्ट मामले में DGP ने पाकिस्तान का हाथ बताया, जबकि मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सवाल उठाए। चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी।
12 केंद्र सरकार ने वंदे मातरम् गीत को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। अपमान या गायन में बाधा डालने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा।
13 सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। संसद के अगले सत्र में बिल पेश होगा।
14 पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ममता सरकार में रुकी रेल परियोजनाओं को फिर गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे विभाग ने प्रारंभिक कार्यवाही तेज की।
15 होर्मुज क्षेत्र में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान के हमले में कई कर्मचारी घायल हुए। अमेरिका ने जहाजों को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन रोक दिया है।
16 छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाईवे जलमग्न हो गए, कई घरों में पानी भर गया। यूपी के गाजियाबाद में ओलावृष्टि हुई, जबकि राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
17 मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर लौट सकता है। दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
18 Indian Premier League में आज पंजाब और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सनराइजर्स के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन सकते हैं।
19 BSE Sensex 941 अंक चढ़कर 77,959 पर बंद हुआ, जबकि NIFTY 50 में 298 अंकों की तेजी दर्ज की गई। फार्मा और सरकारी बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights