राष्ट्रीय खबरें

1. नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर कहा—भारत आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के अपने संकल्प पर मजबूती से कायम है।
2. पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण को सलाम करते हुए कहा कि इस अभियान ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को दुनिया के सामने मजबूत किया।
3. द्रौपदी मुर्मू ने इसे भारत के मजबूत संकल्प का प्रतीक बताया, वहीं राजनाथ सिंह ने सेना के बेहतरीन तालमेल और सटीक कार्रवाई की सराहना की।
🔥 पश्चिम बंगाल अपडेट
4. सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की।
5. बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी—पानीहाटी में बमबाजी, 5 भाजपा कार्यकर्ता घायल।
6. अधीर रंजन चौधरी ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—“देश को पता होना चाहिए कि दरिंदे किस पार्टी के हैं।”
7. बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज, शनिवार को शपथ ग्रहण संभव।
8. समारोह में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहेगी, जबकि अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा।
🏛️ राजनीति और बयान
9. मोहन भागवत ने कहा—जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता जैसे कानून तभी सफल होंगे, जब जनता सहयोग करेगी।
10. उन्होंने यह भी कहा कि जाति आधारित राजनीति समाज की सोच बदलने से ही खत्म होगी।
📍 बिहार राजनीति
11. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट विस्तार पूरा—BJP-JDU समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली।
12. बिहार में सियासी विरासत की झलक—तीन बड़े नेताओं ने अपने बेटों को मंत्री बनते देखा।
🎬 तमिलनाडु सियासत
13. विजय को सरकार बनाने से पहले बहुमत साबित करने की शर्त—118 विधायकों का समर्थन जरूरी।
14. राज्यपाल आर एन रवि ने बहुमत के बिना शपथ से इनकार किया।
15. कपिल सिब्बल ने राज्यपाल के फैसले पर सवाल उठाए।
16. बिना बहुमत के पूर्व में सरकार बनने के उदाहरण देकर विपक्ष ने भी राज्यपाल पर निशाना साधा।
🚀 रक्षा और न्याय
17. भारत जल्द ही 10,000 KM मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण कर सकता है, जिससे वैश्विक स्तर पर हलचल।
18. गुजरात के सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को बरी किया।
🏏 खेल और बाजार
19. Indian Premier League में आज लखनऊ बनाम बेंगलुरु मुकाबला—हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी टीमें।
20. शेयर बाजार सीमित दायरे में—BSE Sensex और Nifty 50 में मामूली गिरावट दर्ज।