लखनऊ पुलिस आरक्षी का वीडियो वायरल, IPS अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप


उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार शुक्ला इस समय लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हैं।
वीडियो में कांस्टेबल ने आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर पुलिसकर्मियों से पैसे वसूले जाते हैं।
सुनील कुमार शुक्ला के अनुसार, आरआई द्वारा गणना प्रभारी नियुक्त किए जाते हैं, फिर गार्ड कमांडर तैनात होते हैं। आरोप है कि सिपाहियों और दीवानों से ड्यूटी लगवाने के लिए हर महीने लगभग 2000 रुपये लिए जाते हैं।
वीडियो में उन्होंने दावा किया कि यह पैसा गणना प्रभारी के पास जमा होता है, जहां से हिस्सा काटकर आरआई और फिर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है।
कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ कमिश्नरेट में कई जगह इस तरह की उगाही की जा रही है।
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights