“बदला नहीं लिया तो राजनीति छोड़ दूंगा…” — शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की राजनीति गरमाई

p
पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है।
चंद्रनाथ रथ के परिजनों से मुलाकात के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने भावुक और आक्रामक अंदाज में बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा—
“अगर बदला नहीं लिया तो राजनीति छोड़ दूंगा… फिर मुझे हिंदू मत कहना।”
इतना ही नहीं, गुस्से में उन्होंने आगे कहा—
“नामो-निशान मिटा दूंगा…”
अपने संबोधन के आखिर में शुभेंदु अधिकारी ने कहा—
“मैं मोदी का शिष्य हूं, मोदी का बच्चा हूं।”
इस बयान के सामने आने के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
विपक्षी दल भाजपा पर माहौल भड़काने के आरोप लगा रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थक इसे न्याय की मांग और आक्रोश की अभिव्यक्ति बता रहे हैं।
फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights