पीलीभीित में महिलाओं का तांडव, तहसीलदार को लाठियों से पीटा, पुलिस को दौड़ाया हूटर बजाकर भागे अफसर, शराब की दुकान के विरोध में बवाल


उत्तर प्रदेश के जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच जमकर बवाल हो गया।
गांव की महिलाएं कई दिनों से गांव में मदिरा की दुकान खोले जाने का विरोध कर रही थीं। जिलाधिकारी के आदेश पर जब तहसीलदार, आबकारी विभाग की टीम और भारी पुलिस बल दुकान खुलवाने पहुंचे, तो महिलाएं उग्र हो गईं।
आरोप है कि महिलाओं ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया और लाठियों से हमला कर तहसीलदार समेत कई कर्मियों को दौड़ा लिया। इस दौरान सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख अधिकारियों को हूटर बजाकर मौके से निकलना पड़ा।
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसके बाद मौके पर तनाव और बढ़ गया। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights