भाजपा हमेशा से कुछ ऐसा करती है, जिसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं करता…


ठीक ऐसा ही नजारा कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुवेंदु अधिकारी और भाजपा नेतृत्व ने राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर दिवंगत कार्यकर्ताओं की स्मृति में विशेष स्मारक भी बनाया गया। साथ ही, उन कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया, जहां कई परिवार भावुक नजर आए।
भाजपा नेताओं ने इसे “कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान का सम्मान” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights