……………..बड़ी खबरें……………….

.
➡लखनऊ- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और सुरेंद्र दिलेर समेत 6 नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना। सभी नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात, करीब आधे घंटे चली चर्चा।
➡लखनऊ- सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज। एक्स पर लिखा- ‘दिल्ली से पर्ची आ गई क्या?’ कहा- ‘मुख्यमंत्री जी की शक्ति का कटाव-झटाव हो रहा है।’ महिलाओं को मंत्रिमंडल में आरक्षण देने की भी मांग उठाई।
➡लखनऊ- राज्यपाल और मुख्यमंत्री कल लोकभवन में फिल्म ‘कृष्णावतारम’ देखेंगे। पूरे मंत्रिमंडल को फिल्म प्रदर्शन की सूचना भेजी गई।
➡लखनऊ- ट्रेनों में टोटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से RPF ने पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में मौत।
➡लखनऊ- विधायक पल्लवी पटेल पर FIR दर्ज। रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा। ट्रेन पर चढ़कर नारेबाजी करने और 350 अज्ञात समर्थकों पर भी कार्रवाई।
➡लखनऊ- LSA ऑफिस 1090 पर कर्मचारियों का प्रदर्शन। दो महीने से वेतन न मिलने पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन।
➡उन्नाव- दारोगा केके सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप। डेढ़ लाख रुपये लेकर ट्रैक्टर और जेसीबी छोड़ने का मामला सामने आया।
➡कानपुर देहात- ऑटो और पिकअप में भीषण भिड़ंत। हादसे में एक बच्ची और एक पुरुष की मौत, कई घायल। रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी गांव की घटना।
➡प्रतापगढ़- राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख 39 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण। बीमा और ऋण मामलों में करोड़ों रुपये का समझौता।
➡कन्नौज- मंत्री असीम अरुण ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रस्तावित प्रतिमा स्थल और पार्क का निरीक्षण किया।
➡आजमगढ़- 51 लाख रुपये वेतन घोटाले में बड़ी कार्रवाई। दो अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। शासन की रोक के बावजूद शिक्षकों को भुगतान का आरोप।
➡अमेठी- सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर बुजुर्ग परेशान। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।
➡इटावा- आगरा-कानपुर हाईवे पर डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर। दंपति घायल, चालक फरार।
➡कानपुर- दबंगों ने युवक को घर में घुसकर पीटा। शिकायत के बाद दोबारा पथराव का आरोप, युवक गंभीर घायल।
➡सहारनपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। गोली लगने के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूट के रुपये बरामद।
➡कन्नौज- महादंगल में बवाल। पहलवानों के समर्थकों के बीच मारपीट, आयोजकों और पुलिस ने स्थिति संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights