पीएम मोदी ने घटाया अपना काफिला, SPG को दिए खास निर्देश


नई दिल्ली: Narendra Modi ने सरकारी खर्चों और ईंधन की खपत कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक काफिले को छोटा करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने उनकी सुरक्षा संभालने वाली Special Protection Group (SPG) को निर्देश दिया है कि काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को लगभग 50 प्रतिशत तक कम करने का प्रयास किया जाए।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी इच्छा जताई है। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि इसके लिए नई गाड़ियों की खरीद नहीं की जाएगी, ताकि अतिरिक्त सरकारी खर्च से बचा जा सके। एसपीजी द्वारा इन निर्देशों पर अमल शुरू कर दिया गया है, साथ ही सुरक्षा संबंधी ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल के कुछ दौरों में प्रधानमंत्री का काफिला पहले की तुलना में छोटा नजर आया। सरकार के भीतर इस कदम को एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि अन्य विभाग और मंत्री भी खर्च और ईंधन बचत की दिशा में कदम बढ़ाएं।
हाल ही में हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी। इसके बाद केंद्र और राज्यों में ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन, वर्चुअल बैठकों और सरकारी फ्लीट में कटौती जैसे कदमों पर जोर बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights