बरेली में कांस्टेबल को ‘सैल्यूट ट्रेनिंग’, एसपी को सलाम नहीं करने पर 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण


बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक को सैल्यूट नहीं करने पर विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने का मामला चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, एसपी साउथ Anshika Verma आंवला थाने के निरीक्षण पर पहुंची थीं। इसी दौरान कांस्टेबल परमसिंह द्वारा उन्हें सैल्यूट नहीं किया गया।
बताया जा रहा है कि इस पर एसपी अंशिका वर्मा ने कांस्टेबल को 15 दिनों की ‘स्पेशल सैल्यूट ट्रेनिंग’ पर भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि उसे पुलिस अनुशासन और औपचारिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा सके।
मामला सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, हाल ही में एसपी Anshika Verma और संभल के एसपी Krishna Bishnoi की शादी भी काफी चर्चा में रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights