केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन के नाम पर कांग्रेस की मुहर


V. D. Satheesan को कांग्रेस ने गुरुवार को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। इसके साथ ही 4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने आधिकारिक घोषणा की। वीडी सतीशन को पार्टी का वरिष्ठ और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक संगठन और विधायकों के बीच मजबूत पकड़ के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights