सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के सुअरी पसियाही गांव निवासी यश गुप्ता अपने ननिहाल अहिरौली कुत्तूपुर गांव आए हुए थे। गुरुवार सुबह वह स्कूटी से इटाएं बाजार जा रहे थे। इसी दौरान हरसिंहपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि यश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि यश गुरुवार को ही Mumbai जाने वाले थे। उनका गोदान एक्सप्रेस में आरक्षित टिकट भी था। उनके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। यश दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी एक बहन भी है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
Uttar Pradesh Police मामले की जांच में जुटी