जौनपुर: डीएम ने हटाया काफिले का एस्कॉर्ट, ईंधन बचत की पहल

जौनपुर। जिलाधिकारी Samuel Paul N ने ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सराहनीय पहल करते हुए अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटाने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी ने यह कदम ईंधन की खपत कम करने और प्रशासनिक स्तर पर अनुशासन व सादगी का संदेश देने के लिए उठाया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सरकारी वाहनों का अनावश्यक उपयोग न किया जाए तथा शासकीय कार्यों में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
निर्देशों के अनुसार जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध वाहनों का आवश्यकता अनुसार साझा उपयोग किया जाएगा। साथ ही अधिकतर बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने और अनावश्यक क्षेत्र भ्रमण से बचने पर भी जोर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल और वर्चुअल माध्यमों के अधिकतम उपयोग की बात कही। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल कर ईंधन संरक्षण अभियान में सहयोग करें।