तारगहना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी, हालत गंभीर

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के तारगहना गांव में गुरुवार सुबह एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी बजरंगी सोनकर की 23 वर्षीय पुत्री सीता लंबे समय से बीमार चल रही थी। गुरुवार सुबह घर के भीतर अचानक आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें उठती देख परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
इसके बाद गंभीर हालत में युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Pradeep Singh ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती का उपचार जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।