अगले साल से CBT मोड में होगी NEET-UG परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान


New Delhi में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगले वर्ष से NEET Examination (NEET-UG) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को प्रश्न कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे और उन्हें उत्तर भी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करने होंगे।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) प्रणाली में परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाते हैं। परीक्षार्थी माउस और कीबोर्ड की सहायता से प्रश्नों के उत्तर देते हैं। इस प्रक्रिया में मूल्यांकन और परिणाम जारी करने का काम भी अपेक्षाकृत तेजी से पूरा किया जा सकता है।
वर्तमान में Joint Entrance Examination (JEE), Common University Entrance Test (CUET), बैंकिंग और कई अन्य भर्ती परीक्षाएं भी CBT मोड में आयोजित की जा रही हैं।
सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights