आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजा

उत्तर प्रदेश के रामपुर से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता Azam Khan को एक और कानूनी झटका लगा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों पर दिए गए विवादित बयान के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है।
मामला उस बयान से जुड़ा है, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने अधिकारियों को लेकर कहा था, “ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।” इस बयान को लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में आगे कानूनी प्रक्रिया और अपील की संभावना बनी हुई है।