जौनपुर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खाई में गिरी, कंडक्टर की मौत

Jaunpur के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित रामनगर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदलापुर से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।