पीएम के बयान के विरोध में जौनपुर में गरजा स्वर्णकार समाज

Jaunpur में प्रधानमंत्री Narendra Modi के कथित बयान के विरोध में स्वर्णकार समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के हनुमान घाट पर Sonar Narhari Sena के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dharmendra Kumar Verma ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से स्वर्णकार समाज में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों परिवार सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े हैं और इसी व्यवसाय से उनका परिवार चलता है।
उन्होंने कहा, “अगर लोग सोना-चांदी खरीदना बंद कर देंगे तो स्वर्णकार समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।” उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज केवल व्यापार नहीं करता, बल्कि पीढ़ियों से पारंपरिक कला और रोजगार को भी आगे बढ़ा रहा है।
धरने में मौजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वर्णकार समाज के हितों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।