बिजली संकट को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

Lucknow में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार बढ़ती बिजली मांग के अनुरूप व्यवस्था नहीं कर पा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि “नए प्लांट लगाना आपके बस में था नहीं और न ही आपकी तंग सोच में था।”
सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ रही है या सिर्फ बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली की सप्लाई और उत्पादन क्षमता में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो रही है, जबकि आम जनता भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान है।
अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।