सहारनपुर में शावकों संग दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत


Saharanpur के फतेहपुर क्षेत्र में जंगल के पास तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए को देखने के बाद खेतों में काम कर रहे किसान डरकर वहां से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ थाना फतेहपुर क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। Forest Department की मोहंड रेंज टीम मौके पर निगरानी कर रही है और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
वन विभाग ने ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से खेतों और जंगल की ओर अकेले न जाने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
तेंदुए और उसके शावकों की मौजूदगी से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, जबकि वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights