UP में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, प्रधान ही बनेंगे प्रशासक!

Uttar Pradesh में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद कराए जा सकते हैं। इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए रखने की तैयारी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पहली बार ऐसा होगा जब प्रधान चुनाव होने तक गांवों में प्रशासक की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार की ओर से 26 मई तक प्रशासकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी किए जाने की तैयारी है।
सूत्रों के मुताबिक इस फैसले का उद्देश्य गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखना है, ताकि मनरेगा, आवास, पेंशन और अन्य योजनाओं का काम प्रभावित न हो।
प्रदेश सरकार के इस अहम फैसले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं अंतिम निर्णय और आधिकारिक आदेश का इंतजार किया जा रहा है।